लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सत्यप्रकाश मयंक | उनियारा
उनियारा: उनियारा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शहर मंडल ने भगवान सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण के 1000 वर्ष पूरे होने पर शनिवार को स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाया। जनवरी 1026 में सोमनाथ मंदिर पर हुए पहले हमले को याद करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया।
कार्यक्रम शहर की सब्जी मंडी स्थित शिवालय में आयोजित हुआ, जिसमें नमोशिवाय पाठ किया गया। इस अवसर पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष ममता साहू एवं भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता बड़ाया ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं के साथ पूजा-अर्चना की।
ममता साहू ने कहा कि सोमनाथ मंदिर पर हुए पहले हमले को 1000 वर्ष पूरे हो गए हैं। बार-बार हुए हमलों के बावजूद सोमनाथ आज भी अडिग है, क्योंकि यह हमारी संस्कृति और सभ्यता की रक्षा करने वाले भारत माता के अनगिनत सपूतों के अटूट साहस की कहानी है।
कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता निर्मला खत्री, अनीता सोनी, शांति खंडेलवाल, गुड्डी साहू, कोशल्या आकड़, मीना बड़ाया सहित अन्य उपस्थित रहे।

















































