लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (निर्मल गुप्ता)। भाजपा शहर मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि भाजपा कार्यालय में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश जैन ने कहा कि अंत्योदय का नारा देने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय राष्ट्रवाद के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने कहा कि यदि देश में एकता स्थापित करनी है तो भारतीय संस्कृति और राष्ट्रवाद को समझना आवश्यक है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष ममता साहू ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारत की जड़ों से जुड़ी राजनीति, अर्थनीति और समाज सुधार के समर्थक थे। वे परंपराओं से जुड़े रहते हुए राष्ट्रहित में नए विचारों का स्वागत करते थे। उन्हें भाजपा का पितृ पुरुष भी माना जाता है।
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ममता साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश जैन, रमेश बड़ाया, मदन आकड़, सुरेश कुमावत, जगदीश साहू, भाजपा महामंत्री मनोज शर्मा, महेश खंडेलवाल, उपाध्यक्ष लोकेश सैनी, प्रहलाद प्रजापत, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता बड़ाया, पारुल गोयल, मंत्री उम्मेद सिंह, गणेश जांगिड, गोपाल सैनी, श्री नारायण गुर्जर, जुबेर पठान, गीत राम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
