लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
दिल्ली राज्य में भाजपा की जीत पर भाजपा शहर मंडल उनियारा के कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार को आतिशबाजी कर मिठाई बांटी गई। हाल में हुए दिल्ली विधानसभा के चुनाव के नतीजे शनिवार को आने पर पार्टी के लोग सुबह से ही अपने अपने टीवी सेट के सामने परिणाम जानने के लिए जमे रहे ।जैसे जैसे पार्टी प्रत्याशी की जीत की घोषणा होती कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ जाती ।दोपहर में भाजपा कार्यकर्ता बस स्टैंड पर एकत्रित हुए। जहां दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर आतिशबाजी कर नारेबाजी की।

कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई देते हुए मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश नजर आया।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ममता साहू, पूर्व चेयरमैन राकेश बढ़ाया, पार्षद सुमन मेरौठा, संजय गौतम, लोकेश सैनी, रमेश जांगिड़, पंकज जैन, सत्यनारायण खण्डेलवाल, ओम जी बैरवा, दिनेश खिंची, रिंकेश चेची, माया सुवालका, विकास मेरौठा, आकाश गुर्जर एवं भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।










































