लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
एसआईआर अभियान से बनेगा सटीक और पारदर्शी रिकॉर्ड — लक्ष्मीनारायण दवे
विनोद सेन, भीलवाड़ा | लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
भारतीय जनता पार्टी द्वारा मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की जानकारी और प्रशिक्षण के लिए भीलवाड़ा विधानसभा कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे मुख्य अतिथि रहे, जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने अध्यक्षता की। इस अवसर पर पूर्व सांसद सुभाष बहेडिया, महापौर राकेश पाठक और बीएलए वन मुकेश चेचाणी भी उपस्थित रहे।
एसआईआर अभियान से पारदर्शिता में होगी वृद्धि
कार्यशाला को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री दवे ने कहा कि एसआईआर अभियान देश की सुरक्षा, समृद्धि और पारदर्शिता की दिशा में एक ठोस कदम है। इस सर्वे के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति का सटीक और पारदर्शी रिकॉर्ड तैयार होगा।
उन्होंने बताया कि अभियान की सफलता में बीएलए-1 और बीएलए-2 की अहम भूमिका रहेगी, जिनका कार्य मतदाता सूची से फर्जी नाम हटाकर वास्तविक मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित करना है।
कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय रहने का आह्वान
पूर्व सांसद सुभाष बहेडिया ने कहा कि हर कार्यकर्ता को अपने घर से अभियान की शुरुआत कर, व्यवस्थित तरीके से फॉर्म भरकर जमा करवाना चाहिए।
जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान में सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से पूर्ण सहयोग की अपील की।
महापौर राकेश पाठक ने बताया कि बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से जानकारी लेंगे और आवश्यक दस्तावेज के आधार पर उनका नाम सूची में जोड़ा जाएगा।
पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री प्रहलाद त्रिपाठी ने किया।
इस अवसर पर कुलदीप शर्मा, मंजू चेचाणी, गोपाल तेली, कांता शर्मा, ललित अग्रवाल, अंकुर बोरदिया, मनोज बुलानी, अभिश्रुता सोलंकी, शशांक बिड़ला, महावीर समदानी, अजय नौलखा, रागिनी गुप्ता, मंजू पालीवाल, इमरान कायमखानी, रमेश खोईवाल, नागेंद्र सिंह, मुकेश सोनी, सीपी जोशी, पुनीत प्रताप सिंह, जगदीश गुर्जर, अनीता आर्य, थानसिंह, मुकेश शर्मा, बबली कंवर, इंद्रसिंह, शंकर जाट, रतनलाल आचार्य, भैरूसिंह भाटी सहित बड़ी संख्या में बीएलए-2 एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











































