लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। देवली उनियारा विधानसभा के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के राजेंद्र गुर्जर ने दूसरी बार विजय हासिल की ।उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा को 41 हजार से अधिक मतों से हराया जबकि कांग्रेस के सी मीणा तीसरे स्थान पर रहे ।शनिवार को उपचुनाव की मतगणना जिला टोंक मुख्यालय पर हुई ।जिसमें भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गुर्जर ने शुरू से ही बढ़त बनाए रखी ।टी वी चैनलों पर लोग चुनाव परिणाम जानने के लिए सुबह से ही जमा थे ।जैसे जैसे भाजपा प्रत्याशी की बढ़त का समाचार मिलता पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ता रहा ।उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए पटाखे फोड़ना शुरू कर दिया ।दिनभर पटाखों की आवाजों से वातावरण गूंजता रहा ।इधर यहां स्थित रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस उपचुनाव में कुल 8 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे ।इनमें कांग्रेस के के सी मीणा को 31हजार 385 ,भाजपा के राजेंद्र गुर्जर को 1 लाख 2 सौ 59 , राइट टू रिकॉल पार्टी के योगेश शर्मा को1 हजार 377,निर्दलीय जसराम मीणा को 859, निर्दलीय दिनेश कुमार प्रजापत को 894, निर्दलीय नरेश मीणा को 59 हजार 478 , निर्दलीय प्रहलाद प्रजापत को 1 हजार 207 , तथा निर्दली शकिलुर्रहमान को 1 हजार 84 मत मिले ।इस प्रकार भाजपा के राजेंद्र गुर्जर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नरेश मीणा को 41 हजार 121 मतों से पराजित किया ।उल्लेखनीय है इस उपचुनाव में विजयी राजेंद्र गुर्जर वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में भी देवली उनियारा विधानसभा से भाजपा के टिकिट पर जीत कर विधायक रह चुके हैं ।उनके दोबारा विधायक बनने से विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों में खासी खुशी देखी जा रही है ।













































