लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 128वें संस्करण का प्रसारण सुना। शहर के आठ बुथों सहित उपखंड के कई मंडलों में मंडल अध्यक्षों व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का सामूहिक रूप से श्रवण किया गया।
बोसरिया गांव में देवली–उनियारा विधानसभा संयोजक विष्णु जांगिड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम सुना। प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान खेल जगत में देश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों और टीमों को बधाई दी। इसके साथ ही संविधान दिवस का महत्व, राम मंदिर पर धर्म ध्वजा आरोहण, वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा, आत्मनिर्भर नौसेना, उत्तराखंड में बढ़ता विंटर टूरिज्म और काशी–तमिल संगम का विशेष जिक्र किया।
कार्यक्रम के दौरान उनियारा में उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ताओं में पूर्व जिला अध्यक्ष शंकर लाल ढाडा, पार्षद मनोज शर्मा, सुरेश कुमावत, आसाराम चौधरी, दीपक गुर्जर, रमेश जांगिड़, नारायण गुर्जर, जय राम गुर्जर व शेर मीणा शामिल रहे।
बूथ संख्या 179 बोसरिया पर बूथ अध्यक्ष रामभरोस महावर, रामलाल गुर्जर, छितरसेन, प्रहलाद टोडावता, रमेश गुर्जर, रामनारायण गुर्जर, देवलाल गुर्जर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।