Home latest भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखी छत्रपति राजा संभाजी के जीवन पर आधारित फिल्म...

भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखी छत्रपति राजा संभाजी के जीवन पर आधारित फिल्म छावा

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क 

सीकर, । बुद्धगिरी मढ़ी के पीठाधीश्वर संत दिनेश गिरी महाराज के सानिध्य व भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ता ने दत्रपति राजा संभाजी के जीवन पर आधारित छावा फिल्म शिव मंदिर सिनेमा हॉल में सोमवार को देखी।
बुद्धगिरी मढ़ी के पीठाधीश्वर संत दिनेश गिरी महाराज ने कहा कि भारत के इतिहास को जिस तरह से तोड़ मरोड़कर पेश किया गया उसकी कड़वी सच्चाई छावा फिल्म में दिखाई है। फिल्म के माध्यम से भारत की युवा पीढ़ी ऐसे गद्दारों के बारे में सच्चाई सामने ला रहे हैं। कहा कि यह कड़वा सच है कि भारत की सनातन संस्कृति को व हिंदू को विभिन्न मोर्चों पर हजारों वर्षों से विदर्भियों व गद्दारों से लड़ना पड़ रहा है। कहा कि छावा फिल्म को देखकर यही समझाने की कोशिश की गई है कि विदर्भ व दुश्मनों की भारत व सनातन को नष्ट करने की गिद्ध दृष्टि सैकड़ों वर्षों से चली आ रही है। आज इन गद्दारों को ठीक करने की बहुत अधिक आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि वो शोर्यता में ही सूरवीर का खून है जो इतनी पराकाष्ठा देखकर भी धर्म को तोड़ने को तैयार नहीं है। कहा कि नपुसंकता व वर्णसंकता जिसके खून में है वो धर्म को क्या समझेगा। कहा कि फिल्म के माध्यम से संदेश दिया गया है कि ये बदलता भारत व विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर होता भारत है।
इस दौरान गाड़ोदा पीठाधीश्वर महावीर जति महाराज, जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश शर्मा, ईश्वर सिंह राठौड़, वरूण कुशलेश शर्मा, फतेहपुर मंडल अध्यक्ष अमित शर्मा, सत्येंद्र योगी, नेमीचंद, विकास गुर्जर आदि मौजूद थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version