लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
सर्वसम्मति से जगदीश पालीवाल को बनाया गया नवनियुक्त जिलाध्यक्ष
राजस्थान सरकार के मुख्य सचेतक योगेश्वर जोगेश्वर गर्ग ने की शिरकत
निवर्तमान जिलाध्यक्ष मानसिंह बरहट सहित पदाधिकारी ने दी शुभकामनाएं
राजसमंद।(गौतमशर्मा)। भाजपा संगठन पर्व के तहत राजसमंद भाजपा जिला कार्यालय पर आज बैठक पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक को राजस्थान सरकार के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग और चुनाव प्रभारी महेंद्र बोहरा मौजूद रहें। बैठक मे जिलाध्यक्ष पद की घोषणा को लेकर सभी उपक्रम पूर्ण किए गए। इस मौके पर कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़, भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह बारहठ सहित पूर्व जिला अध्यक्ष सहित वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष पद के लिए कुल 9 फॉर्म रखे गए थे। जिसमें चुनाव अधिकारी और शहर अधिकारियों ने चुनावी प्रक्रिया को पूर्ण करते हुए सभी प्रस्ताव मुख्य सछ्यता के सामने रखें। बैठक में संगठन पर स्तर पर विस्तार से चर्चा के बाद जिला अध्यक्ष के लिए जगदीश पालीवाल के नाम पर सहमति बनी और घोषणा की गई। घोषणा के तुरंत बाद सभी कार्यकर्ताओं ने जोरदार जयकारे के साथ नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल का स्वागत किया।













































