भाजपा जनजाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता का सरमथुरा में स्वागत

0
24
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

सरमथुरा (हेमलता मीणा)। जिले के सरमथुरा निवासी भाजपा नेता राजवीर मीणा को भारतीय जनता पार्टी जनजाति मोर्चा, राजस्थान का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से पूर्वी राजस्थान के युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी जा रही है।

यह नियुक्ति मदन राठौड़ की सहमति से जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक गोपीचंद मीणा द्वारा नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ की गई। राजवीर मीणा को संगठन में यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नियुक्ति के बाद सरमथुरा में राजवीर मीणा का मीणा समाज के युवाओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर एवं साफा बांधकर उनका अभिनंदन किया।

बताया गया कि सरमथुरा पहुंचने से पहले भी विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत किया गया, जहां बड़ी संख्या में समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here