Home latest भाजपा गंगाशहर मंडल कार्यालय का उद्घाटन

भाजपा गंगाशहर मंडल कार्यालय का उद्घाटन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

विजय कपूर की रिपोर्ट
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी गंगाशहर मंडल कार्यालय का उद्घाटन आज सुराणा हाऊस बोथरा चौक चोडी गली में हुआ भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, महामंत्री मोहन सुराणा, मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल ने आज बीकानेर शहर के प्रथम मंडल कार्यालय का विधिवत उद्घाटन कर शुभारंभ किया।जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा मंडल अध्यक्षों के निर्वाचन के बाद आज बीकानेर भाजपा गंगाशहर के मंडल के कार्यालय का आज शुभारंभ हुआ है हमारा प्रयास है प्रत्येक मंडल में उसका कार्यालय हो जिससे कार्यकर्ता के बैठने का स्थान हो और आमनज की जनसमस्याओं का इस कार्यालय के माध्यम से समाधान हो सके।


जिला महामंत्री मोहन सुराणा व मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल ने कहा मंडल कार्यालय ने नियमित जन सुनवाई का कार्यक्रम रहेगा और नियमित रूप से सुबह 9 बजे से 11 बजे तक मंडल के जिला पदाधिकारियों की उपस्थित रहेगी जिससे आमजन को लाभ मिलेगा। आज के इस कार्यालय उद्घाटन में भाजपा नेता संपत जी पारीक, श्याम सुंदर चौधरी, प्रदीप निर्वाण , ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राजाराम विश्नोई, जेठमल नाहटा, मनीष बाफना, मुलचंद दर्जी, जसकरण मारू, मेघराज बोथरा, सरिता नाहटा, सुनिता हटीला, देवकिशन मारू, जितेन्द्र रांका, शिव गहलोत, विजय भंसाली, गोपाल मारु उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version