- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
- Advertisement -
मलारना डूंगर/सवाईमाधोपुर।
भाड़ौती कस्बे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के लिए राज्य सरकार द्वारा आवंटित की गई भूमि को शुक्रवार शाम राजस्व विभाग और चिकित्सा विभाग की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण मुक्त कराया।
सरकार ने बिजली पावर हाउस के पास स्थित लास चक में 1.25 हैक्टेयर भूमि CHC के लिए आवंटित की थी, लेकिन स्थानीय लोगों ने बाड़े बनाकर और कंटीली झाड़ियां लगाकर उस पर अतिक्रमण कर लिया था।
सीमाज्ञान की प्रक्रिया पूरी करने के बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटवाया। इस कार्रवाई के दौरान गिरदावर भरतलाल, पटवारी रूपसिंह, भाड़ौती CHC के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार सामरिया व पुलिस जाप्ता मौजूद रहा।
प्रशासन की इस कार्रवाई से स्वास्थ्य केंद्र निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है।
