लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
शहर सहित उपखंड क्षेत्र में शुक्रवार को हुई बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से न केवल वातावरण में सर्दी तेज हो गई ।बल्कि जनजीवन पर भी असर पड़ा है ।शुक्रवार को सुबह से ही आकाश में बादल छाने से दिनभर सूरज के दर्शन नही हुए ।शाम करीब 4 बजे एकाएक तेज हवाएं चलने लगी इसी के साथ बादलों की गड़गड़ाहट एवं भारी गर्जना के साथ बरसात शुरू हो गई ।जो रात 8 बजे तक कमोबेश जारी रही ।बेमौसम बारिश से जनजीवन भी बुरी तरह प्रभावित हुआ ।लोग जहां सर्दी तेज होने से गर्म कपड़ों में लिपटे जगह जगह अलाव तापते नजर आए वही मुंगफली ,दाल के पकौड़े एवं गजक की दुकानों तथा ठेलों पर लोगों की भीड़ दिखाई दी ।किसानों एवं कृषि विभाग के अनुसार बारिश से गेंहू, सरसों एवं चने की फसल में काफी लाभ होगा बल्कि किसानों के सिंचाई का खर्च भी बचेगा ।उपखंड क्षेत्र में ककोड़, बनेठा,सोप,ढिकोलिया , खेलनियाँ,पलाई, चौरू,पचाला सहित सभी छोटे बड़े गांव कस्बों में अच्छी बारिश होने तथा अलीगढ़ क्षेत्र में चने के आकार के ओले भी गिरने के समाचार प्राप्त हुए हैं ।
