बीसीएमओ ने किया आकस्मिक निरीक्षण, दिए निर्देश

0
74
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र के पलाई आयुष्मान आरोग्य मंदिर राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. मनीष लोधी ने औचक निरीक्षण किया। प्रभारी डॉ भवानी सिंह एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों से स्वास्थ्य संबंधी, परिसर साफ़ सफ़ाई की जानकारी ली, पीएचसी प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए, बाद में स्वास्थ्य केंद्र पर जुलाई माह की मासिक सेक्टर बैठक ब्लॉक सीएमएचओ डॉ.  मनीष लोधी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में पीएचसी सेक्टर के मासिक कार्यों की विस्तृत चर्चा की गई, पलाई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ भवानी सिंह मीणा ने बताया कि सेक्टर बैठक में इसीटीसी सर्वे, मौसमी बीमारियां, शिप एंट्री, शिशु एवं मातृ मृत्यु दर, आयुष्मान कार्ड वितरण, शक्ति दिवस, यू विन सॉफ्टवेयर,एनसीडी, सीबीएसी एंट्री, ए एन सी, पीएनसी डिलीवरी ,आभा कार्ड, ई केवाईसी आदि स्वास्थ्य विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई, साथ ही स्वास्थ्य केंद्र परिसरों में साफ सफाई। मरीजों की देखभाल करना।

साथ ही हरयालो राजस्थान के तहत अधिक से अधिक पौधारोपण करने का सभी कर्मचारियों को लक्ष्य दिया गया है।ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. मनीष लोधी ने बताया की भवन के अभाव में पलाई पीएचसी अटल सेवा केंद्र के एक हॉल में संचालित हो रहा है, जो मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहा है। जबकि पलाई पीएचसी में स्टाफ पूर्ण रूप से पूरा स्टॉफ है। मगर स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाओं के अभाव में स्टॉफ का सही उपयोग नहीं हो रहा है, ग्राम पंचायत की ओर से पीएचसी की जमीन तो आवंटित कर दी। लेकिन सरकार ने 2 वर्ष बाद भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का बजट स्वीकृत नहीं किया।

इसलिए चिकित्सा कर्मियों के सामने मूलभूत सुविधाओं को लेकर समस्या बनी हुई है।इस दौरान पलाई पीएचसी प्रभारी डॉ भवानी सिंह मीणा, रामहंस गुर्जर बीएचएस, डॉ ललित कुमार शर्मा बीपीएमओ, सीएचओ विक्रम सिंह, मैना चौधरी, दिनेश कुमार धाकड़, मुकेश कुमार, नर्सिंग ऑफिसर सीमा मीना, मंचेता मीणा, फार्मासिस्ट विकास शर्मा सहित आशा कार्यकर्ता, एएनएम मौजूद थी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here