लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
राजकीय महारानी विद्यालय बीकानेर में छात्राओं को आपातकालीन चिकित्सा के महत्व से कराया गया अवगत
बीकानेर (विजय कपूर), लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क।
मदर्स एल.एस. कर्मा फाउंडेशन के तत्वावधान में राजकीय महारानी विद्यालय, बीकानेर में सीपीआर (Cardio Pulmonary Resuscitation) के संबंध में छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आपातकालीन स्थिति में जीवन रक्षक चिकित्सा पद्धति CPR के महत्व और उपयोग की जानकारी देना था।
डॉ. स्पृहा लेगा (AIIMS दिल्ली) ने दिया व्याख्यान
फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. सुमन चौधरी ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए फाउंडेशन के उद्देश्यों और समाजसेवी गतिविधियों के बारे में बताया।
इसके बाद डॉ. स्पृहा लेगा (AIIMS, दिल्ली) ने छात्राओं को CPR की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि Cardio-Pulmonary Resuscitation (हृत्फुफ्फुसीय पुनर्जीवन) एक आपातकालीन चिकित्सा प्रक्रिया है, जिसका प्रयोग तब किया जाता है जब किसी व्यक्ति को सांस लेने में कठिनाई हो या हार्ट अटैक की स्थिति उत्पन्न हो।
इस तकनीक से कई लोगों की जीवन रक्षा संभव होती है।
प्रैक्टिकल डेमो और प्रस्तुति के जरिए दी गई जानकारी
कार्यक्रम के दौरान बीकानेर टीम द्वारा छात्राओं को CPR की प्रक्रिया का प्रायोगिक प्रदर्शन (डेमो) दिया गया।
डॉक्टरों ने PPT प्रेजेंटेशन और लाइव प्रैक्टिकल के माध्यम से समझाया कि आपातकालीन स्थिति में किसी व्यक्ति को सही तरीके से CPR कैसे दी जाती है।
पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया
इस अवसर पर सभी उपस्थितजनों को कपड़े से निर्मित थैलों का वितरण किया गया और प्लास्टिक मुक्त समाज एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य शिखा ऐरन, फाउंडेशन टीम सदस्य चंद्रकला चौधरी, सुमन लेगा, प्रथम महिला छात्रसंघ अध्यक्ष ज्योति चौधरी, समस्त महाविद्यालय स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।



















































