लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
जयपुर,। (रूपनारायण सांवरिया) — दीपावली के पावन पर्व पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) जयपुर शहर ने जयसिंहपुरा खोर स्थित कच्ची बस्ती में घुमंतू जाति के परिवारों को राशन किट वितरित कर उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं।
जयपुर शहर के जिला अध्यक्ष ने बताया कि इस राशन किट में राशन सामग्री के साथ पूजन का सामान, दीपक और मिठाई भी शामिल थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के संदेश के अनुसार “शोषित, पीड़ित, दलित और वंचित वर्ग को सशक्त बनाना ही देश को सशक्त बनाना है”, इसी भावना के तहत यह समाज उत्थान अभियान चलाया जा रहा है।
अमित गोयल ने बताया कि पार्टी ने इसी प्रेरणा से 16 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री की उपस्थिति में आत्मनिर्भर भारत रोजगार उत्सव का आयोजन कर 54 परिवारों को स्वरोजगार के साधन उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाया था।
अभियान की संयोजक ने बताया कि आने वाले समय में बीजेपी जयपुर शहर न केवल राजनीतिक बल्कि सामाजिक सेवा कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि सेवा और समर्पण के माध्यम से समाज उत्थान को जन-आंदोलन का रूप देने का संकल्प लिया गया है।
दीपावली के इस पावन अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सेवा के माध्यम से सैकड़ों परिवारों के चेहरे पर खुशियों की रोशनी बिखेरी और समाज में सद्भाव, एकता और समरसता का संदेश दिया।













































