बयाना गुर्जर महापंचायत को लेकर सरकार अलर्ट मोड पर

0
133
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भरतपुर पुलिस प्रशासन सतर्क

बयाना। में आगामी 8 जून को प्रस्तावित गुर्जर समाज की महापंचायत को लेकर प्रदेश सरकार और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। संभावित भीड़ और कानून-व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

भरतपुर एसपी मृदुल कच्छावा ने मंगलवार को बयाना और रुदावल सर्किल के थाना अधिकारियों के साथ अहम बैठक की।

इस बैठक में महापंचायत के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने, ट्रैफिक मैनेजमेंट और किसी भी आपात स्थिति से निपटने की रणनीति पर चर्चा की गई। सभी संबंधित थाना प्रभारियों को फील्ड में मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन द्वारा खुफिया इनपुट भी जुटाए जा रहे हैं ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को समय रहते टाला जा सके। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, महापंचायत के आयोजकों से भी संवाद स्थापित किया जा रहा है ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

सूत्रों के अनुसार, इस महापंचायत में बड़ी संख्या में गुर्जर समाज के लोगों के शामिल होने की संभावना है। ऐसे में प्रशासन द्वारा अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और ड्रोन से निगरानी जैसे उपायों पर भी विचार किया जा रहा है।

*क्या है मामला:*
गुर्जर समाज द्वारा रखी गई विभिन्न मांगों को लेकर यह महापंचायत आयोजित की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, इसमें आरक्षण, विकास कार्यों में हिस्सेदारी और समाज के अन्य मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

प्रशासन की अपील:
भरतपुर पुलिस प्रशासन ने आमजन से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट न करने की चेतावनी भी दी गई है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here