Home latest बरसात से जनजीवन प्रभावित

बरसात से जनजीवन प्रभावित

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
शहर सहित समूचे उपखंड क्षेत्र में शुक्रवार को दिनभर हुई बरसात से जहां आम जनजीवन प्रभावित है वहीं किसान भी खरीफ की फसलों की बुवाई में जुट गए हैं।शहर सहित उपखंड क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह से ही बारिश का दौर शुरू हो गया जो देर शाम तक कमोबेश चलता रहा ।बरसात के चलते सड़को पर पानी बह निकला ।जिससे शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया क्षेत्र के छोटे बड़े नाले उफान पर आ गए ऐसे में लोगों की दैनिक दिनचर्या प्रभावित हुई।

समूचे उपखंड क्षेत्र में व्यापक बरसात होने से किसानों ने खरीफ की फसलों की बुवाई के लिए कृषि उपकरणों की सारसंभाल शुरू कर दी है ।इधर वर्षाकाल शुरू होने के साथ ही यहां तहसील एवं जलसंसाधन विभाग के कार्यालय पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित कर दिए गए हैं ।जबकि जलसंसाधन विभाग अंतर्गत आने वाले कच्चे बांधों की श्रेणी में यहां स्थित जिले के सबसे बड़े तथा राज्य के दसवें नम्बर पर आने वाले गलवा बांध पर वायरलेस सेट भी लगा दिया गया है ।जहां चौबीस घंटे कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है ।क्षेत्र में सभी स्थानों पर अच्छी बरसात होने के समाचार प्राप्त हुए हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version