लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
लोसल (सीकर) | ओम प्रकाश सैनी। नव वर्ष के अवसर पर लोसल स्थित बंशीवाला महिला महाविद्यालय में छात्राओं के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए सप्ताहभर तक विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
इस दौरान मेहंदी, रंगोली, पोस्टर निर्माण, वाद-विवाद, निबंध लेखन, भाषण एवं प्रश्नोत्तरी जैसी शैक्षणिक प्रतियोगिताओं के साथ-साथ बैडमिंटन, कबड्डी, दौड़, म्यूजिकल चेयर, नींबू दौड़ एवं बैलून गेम जैसी खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। छात्राओं ने सभी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के अंतर्गत आज महाविद्यालय प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए, जिनमें छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। सप्ताहभर चली प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को महाविद्यालय के आगामी वार्षिक उत्सव समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोहर सिंह शेखावत ने प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महाविद्यालय द्वारा समय-समय पर आयोजित किए जाने वाले शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद कार्यक्रमों में छात्राओं को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके।
कार्यक्रम के दौरान उप प्राचार्य महेश चंद्र कुमावत, सहायक आचार्य नरपत सिंह कविया, सुनीता तुगरिया, उर्मिला कुमावत, ज्योति शर्मा, झाबर बाजिया, सुरेश कुमार, भवानी सिंह नरूका, राजेश व्यास, गुमान सिंह गोगावत, गजराज चौधरी, ओम प्रकाश स्वामी, धीरज यादव, संतोष स्वामी, कल्याण सिंह राठौड़, भगवाना राम, महावीर सिंह राठौड़ सहित दिव्या एवं अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
सांस्कृतिक सप्ताह के अंतिम दिन पौष बड़ा महोत्सव का भी आयोजन किया गया, जिसमें भगवान बंशीवाला को भोग अर्पित कर छात्राओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
