Home latest बनेठा में बनेगा अटल प्रगति पथ , राज्य सरकार ने की स्वीकृति...

बनेठा में बनेगा अटल प्रगति पथ , राज्य सरकार ने की स्वीकृति जारी

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र के बनेठा कस्बें में ढिकोलिया-बनेठा मुख्य मार्ग पर अटल प्रगति पथ सीसी सड़क का निर्माण कार्य किया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार ने देवली उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर की अभिषंशा पर एक करोड़ की राशि की स्वीकृति जारी की हैं। विभागीय आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद इसका निर्माण कार्य शुरू होगा।जिससे ग्रामीणों को आवाजाही के लिए मार्ग सुगम बन पाएगा।

जानकारी के अनुसार विघायक गुर्जर की अभिषंशा पर बनेठा कस्बें मे अटल प्रगति पथ निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये की राशि राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत की गई है।पथ का निर्माण कार्यकारी एजेंसी सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा। दो किलोमीटर लंबी सीसी सड़क बनाई जाएगी।जिसके लिए राशि आवंटन होने के बाद विभागीय प्रक्रिया के दौरान टेंडर जारी करने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। अटल प्रगति पथ बनने के बाद कस्बें के लोगों को कीचड़ व पानी भरने की समस्या से निजात मिल सकेगी। अटल प्रगति पथ की स्वीकृति जारी करवाने पर कस्बें के लोगों ने विधायक राजेंद्र गुर्जर का आभार प्रकट किया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version