लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
बालोतरा । खबर बालोतरा से है जहां आज कांग्रेस पार्टी की ओर से संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया । बालोतरा में निकाली गई रैली में कांग्रेस पार्टी के बालोतरा की कांग्रेस पार्टी के अधिकांश नेता शामिल हुए । जिनमें विधायक हेमाराम चौधरी, पूर्व विधायक मदन प्रजापत, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चौधरी, स्थानीय पार्षद ,प्रधान ,सरपंच ,कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी शामिल हुए । सभी ने रैली के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सोपा । 
पूर्व कैबिनेट मंत्री व बायतु विधायक हरीश चौधरी संविधान बचाओ अभियान रैली में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। चौधरी ने देश की संविधान और लोकतंत्र विरोधी सरकार से देश के प्रत्येक व्यक्ति को सजग रहने का आह्वान किया। इस मौक़े पर हरीश चौधरी ने रैली को सम्बोधित करते हुए बताया कि आज देश में एक विचारधारा विशेष द्वारा जो वातावरण बनाया जा रहा है वो वातावरण हमारे देश की एकता और अखण्डता को कमजोर करने की दिशा में क़दम है, यह वक्त राजनीति का नहीं होकर देश की एकता का है और हर भारतवासी को राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर देश के लिए एकजुट एक साथ होना चाहिए।
बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी और संविधान प्रारूप समिति ने देश के दबे कुचले लोगो के लिए संविधान में जो प्रावधान किये क्या वो सब आज लागू किये जा रहे है? सवाल यह है
संविधान में जिस समानता की बात की गई क्या वो समानता आज आ पायी है समाज मे?
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और हमारे नेता राहुल गांधी देश में सामाजिक न्याय की जो बात कर रहे हैं आख़िर वो है क्या ? और यह सामाजिक न्याय होगा कैसे ? यह सामाजिक न्याय जातिगत जनगणना के माध्यम से ही संभव होगा यह बात कांग्रेस कार्यकर्ता के नाते हम सभी को समझनी होगी और समझकर इसे हर घर हर जन तक पहुंचानी होगी यही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जन भावनाओं के विपरीत जो पंचायत पुनर्गठन
उन्होंने कहा कि बालोतरा जिले में प्रदेश की सरकार द्वारा जन भावनाओं के विपरीत जो पंचायत पुनर्गठन किया जा रहा है , वो राजनीतिक स्वार्थ के आधार पर किया जा रहा है । कांग्रेस पार्टी इस अन्याय के विरुद्ध मजबूती से आवाज उठायेगी और इसका मुकाबला करेगी । आज हमने इसके संदर्भ में कांग्रेस पार्टी ने जिला कलेक्टर के माध्यम से सरकार को ज्ञापन दिया है की समय रहते इस इस आवश्यक कार्यवाही की जाये ,नहीं तो आने वाले समय में यह आंदोलन हम हर पंचायत स्तर पर करेंगे लेकिन जनता के साथ किसी प्रकार का कोई अन्याय नहीं होने देंगे।
















































