लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
दयाल सिंह सांखला की रिपोर्ट
जोधपुर । राजस्थान में बजरी माफियाओं का आतंक खत्म नहीं हो रहा है पिछले दिनों जोधपुर की लूनी थाना क्षेत्र में पुलिस कांस्टेबल सुनील खिलेरी को बजरी माफिया के डंपर ने कुचल दिया था, इसके बाद उसे जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन आज देर रात जोधपुर के मथुरा दस माथुर अस्पताल में दम तोड़ दिया ।
आज राजकीय सम्मान के साथ कांस्टेबल सुनील खिलेरी का अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले सुनील खिलेरी के शव को पुलिस लाइन लाया गया।
यहां पर तिरंगे में लपेट कर पुष्प चक्र चढ़ा कर श्रद्धांजलि दी और गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया।
पुलिस के आला अधिकारियों सहित जोधपुर पुलिस कर्मियों ने कांस्टेबल सुनील को श्रद्धांजलि दी। जोधपुर पुलिस कमिश्नर राजेंद्र सिंह डीपी पश्चिम राज ऋषि वर्मा डीपी पूर्व आलोक श्रीवास्तव सहित पुलिस कमिश्नरेट के आला अधिकारियों ने पुष्प चक्र चढ़कर सम्मान किया।










































