बजरी लीज खनन के पर्यावरण स्वीकृति पर लोक जनसुनवाई मैं लोगों ने जताया कड़ा एतराज

0
53
- Advertisement -

आसपास के गाँवो के हजारों ग्रामीणों ने आपत्ति करवाई दर्ज।
डी एस आर रिपोर्ट को राज्य स्तर की कमेठी से करवाने की रखी मांग।
प्लाट नंबर 5,8,9 को भी निरस्त करने की ग्रामीणों ने रखी मांग
SDM पूनम चोयल, डेगाना CO जयप्रकाश बेनीवाल, SHO भारमल चौधरी , खनन विभाग, पर्यावरण विभाग के अधिकारी, रहे मौजूद।
रियाँबड़ी (नागौर) । नगरपालिका अध्यक्ष गिरधारी लाल सैनी, ADV रामकिशोर तिवाड़ी, झींटिया सरपंच हरसुखराम चौधरी सहित ग्रामीण रहे मौजूद।
रियाँबड़ी उपखण्ड मुख्यालय स्थित बालिका विद्यालय परिसर मे SDM पूनम चोयल की अध्यक्षता मे बजरी लीज खनन के पर्यावरण स्वीकृति हेतु लोक जन सुनवाई का हुआ आयोजन। जन सुनवाई मे हजारों की संख्या मे उपखण्ड क्षेत्र के किसानो व ग्रामीणों ने भाग लिया। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल नागौर के क्षेत्रीय अधिकारी राजकुमार मीणा ने जानकारी देते हुए बताया की उपस्थित ग्रामीणों व किसानो ने रियाँबड़ी लूणी नदी क्षेत्र मे बजरी लीज के पट्टे को लेकर आपत्ति दर्ज करवाई। जन सुनवाई के दौरान वीडियो ग्राफ़ी करवाई गईं वो उच्च स्तरीय अधिकारीयों को भेजदि जायेगी। किसान रामकिशोर ने बताया की डीएसआर रिपोर्ट को राज्य स्तर कमेठी से बनाने की मांग की। नगरपालिका अध्यक्ष गिरधारी लाल सैनी ने कहा की क्षेत्र से अगर बजरी खनन होगा तो आने वाले समय मे पानी की कमी हो जायेगी साथ ही पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचेगा जीव जंन्तु अकाल मौत मर जायेंगे। इस दौरान हजारों की संख्या मे ग्रामीण व किसान मौजूद रहे।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here