Home latest बजट घोषणाओं को धरातल पर उतारने को लेकर अधिकारी पूरी तरह गंभीर...

बजट घोषणाओं को धरातल पर उतारने को लेकर अधिकारी पूरी तरह गंभीर रहें

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

संवाददाता: राजेन्द्र शर्मा जती, भरतपुर।
भरतपुर कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला कलक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में बजट घोषणा वर्ष 2024-25 के क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार आमजन के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उनका विजन है कि बजट घोषणाओं को जल्द से जल्द धरातल पर उतारा जाए और जनता तक उनका सीधा लाभ पहुंचे।

पर्यटन और धरोहर विकास पर जोर

बैठक में संयुक्त निदेशक पर्यटन को निर्देश दिए गए कि भरतपुर के दाऊ मदनमोहन मंदिर पर पार्किंग सहित विभिन्न सुविधाओं के विकास के लिए कार्यकारी एजेंसी बी.डी.ए. बनाई जाए।
इसके साथ ही—

  • पदम हवेली का जीर्णोद्धार,

  • श्री बालानंद जी मंदिर व अन्य धार्मिक स्थलों का विकास,

  • अटारी में गोविंद स्वामी पैनोरमा, श्री गोकुला जाट पैनोरमा, राजा खेमकरण पैनोरमा,

  • किशोरी महल, वैर का सफेद महल, प्रताप फुलवाड़ी, बांके बिहारी मंदिर, लक्ष्मण मंदिर, गंगा मंदिर और कैलादेवी मंदिर (झील का बाड़ा) के विकास कार्यों को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।

जिला कलक्टर ने नाइट ट्यूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख हेरिटेज स्मारकों पर आवश्यक आधारभूत ढांचा विकसित करने के निर्देश भी दिए।

पर्यटन और शिक्षा के नए प्रोजेक्ट

  • बन्ध बारेठा बाँध के पास ग्राम महमदुपरा में जूलॉजिकल पार्क, सलीम अली सेंटर और एक्वेरियम की स्थापना की योजना तैयार करने को कहा गया।

  • भरतपुर में रेजीडेंशियल गर्ल्स स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट, बालिका सैनिक स्कूल, आदर्श वेद आवासीय विद्यालय, अटल इनोवेशन स्टूडियो व एक्सेलेरेटर जैसे शैक्षणिक व नवाचार प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम करने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा बाणगंगा, गंभीर और रूपारेल नदियों से जुड़ी फ्लड ड्रेन, फीडर कैनाल रेगुलेटरों का नवीनीकरण व बांधों का रेनोवेशन कार्य भी प्राथमिकता में रखने को कहा गया।

अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश

जिला कलक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि—

  • बजट घोषणाओं की प्रगति रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत करें।

  • भूमि आवंटन, डीपीआर निर्माण और निविदा प्रक्रिया जल्द पूरी करें।

  • उच्च अधिकारियों से निरंतर पत्राचार कर कार्य में तेजी लाएं।

बैठक में मौजूद अधिकारी

बैठक में डीएफओ मानस सिंह, अतिरिक्त कलक्टर शहर राहुल सैनी, एसीईओ विनय मित्र, जल संसाधन अधीक्षण अभियंता बनय सिंह, पीएचईडी नरेन्द्र वर्मा, पर्यटन संयुक्त निदेशक संजय जौहरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version