बजरी माफियाओं के खिलाफ ग्रामीणों ने  खोला मोर्चा  

0
154
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

टोंक। में अब बजरी माफियाओं के खिलाफ ग्रामीणों ने मोर्चा खोला है.. लगातार शिकायतों को पुलिस और प्रशासन नजर अंदाज करता रहा। बरौनी पुलिस कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति करती रही लेकिन अब स्थानीय लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और मौजूद पुलिस को अवैध खनन में पुलिस और प्रशासन की मिलीभगत की पोल खोली।

5 साल के बच्चे की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फूट पड़ा… घर के बाहर खेल रहे बच्चे पर बजरी माफियाओं ने ट्रैक्टर चढ़ा दिया। ग्रामीणों ने बनास नदी से अवैध खनन बंद करने.. जगह जगह पड़े अवैध स्टाक को सीज करने… और बरौनी पुलिस समेत तहसीलदार को कारवाई करने के लिए निर्देशित करने की मांग की है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here