- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (दुर्योधन मयंक) – कहार कीर-केवट-कश्यप-मेहरा विकास मंच के प्रदेश मुख्य संरक्षक बजरंग लाल मेहरा (उनियारा) को जयपुर मेहरा समाज सेवा समिति के चुनाव संपन्न करवाने के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
आमसभा में सर्वसम्मति से निर्णय
जयपुर मेहरा समाज सेवा समिति के अध्यक्ष रामगोपाल अबीद ने बताया कि आयोजित आमसभा में सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया।
समिति की प्रबंध कार्यकारिणी के चुनाव निष्पक्ष और सुचारू रूप से करवाने की जिम्मेदारी अब बजरंग लाल मेहरा को सौंपी गई है।
समाज में खुशी का माहौल
बजरंग लाल मेहरा की नियुक्ति पर समाज के लोगों ने खुशी जताई और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
यह निर्णय समाज में संगठनात्मक मजबूती और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
- Advertisement -


















































