लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नावां शहर | रिपोर्टर: मनीष पारीक
बजरंग दल की लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय बैठक में भाग लेकर जोधपुर लौटते समय राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापत के प्रथम नावा आगमन पर बजरंग दल नावा प्रखंड द्वारा रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने नारों और पुष्पमालाओं के साथ उनका उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया।
इस अवसर पर किशन प्रजापत ने कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों के विस्तार, समाज हित के कार्यों और तय कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय और तैयार रहने का आह्वान किया।
इस दौरान बजरंग दल प्रांत संयोजक विक्रम परिहार ने भी कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन मजबूती, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा सेवा और जागरूकता कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर दिया।
बजरंग दल के सहसंयोजक योगेश बंजारा और मूलचंद टेलर ने बताया कि राष्ट्रीय संयोजक से मुलाकात के बाद कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और जोश देखने को मिला है।
स्वागत कार्यक्रम में संयोजक मुकेश जलांधरा सहित विकास शर्मा, कुलदीप सैनी, नीरज कुमार, मुकेश खिंची, रोहित साहू, सुनील जांगिड़ सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक एकता और सक्रियता का संदेश दिया गया।

















































