लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भीलवाड़ा महानगर में दो दिवसीय प्रतियोगिता में शामिल हो रही हैं 20 टीमें
भीलवाड़ा | (पंकज पोरवाल) विहिप बजरंग दल के राष्ट्रीय कार्यक्रम “चलो खेले कबड्डी-हिंदू युवाओं को बलवान करें” अभियान के अंतर्गत भीलवाड़ा महानगर में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न प्रखंडों से कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूजनीय महंत मोहन शरण (निंबार्क आश्रम), राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर संघचालक कैलाश खोईवाल, सांसद दामोदर अग्रवाल और प्रांत से ओमप्रकाश बुलिया ने दीप प्रज्वलित कर किया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य
महानगर संयोजक मुकेश प्रजापत ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य कबड्डी के माध्यम से युवाओं को शारीरिक रूप से सुदृढ़ बनाना, राष्ट्रभाव और संघर्ष की भावना विकसित करना है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील भी की।
महानगर मंत्री ओमप्रकाश लढा ने कहा कि बजरंग दल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और राष्ट्रनिर्माण में सहयोगी बनाने के लिए निरंतर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करता रहा है।
प्रतिभागी टीमें और प्रखंड
-
प्रखंड 1: तात्या टोपे, माधव, सवाईभोज
-
प्रखंड 2: छत्रपति शिवाजी, महाराणा प्रताप, महर्षि वाल्मिकी
-
प्रखंड 3: डॉ. भीमराव अंबेडकर, बप्पा रावल, राणा सांगा
-
प्रखंड 4: अशोक सिंहल
-
प्रखंड 5: हेमू कालाणी, बाल गंगाधर तिलक
-
प्रखंड 6: संत कबीर दास, केशव बलिराम
-
प्रखंड 7: सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद
इसके अलावा प्रांत, विभाग और महानगर के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की प्रस्तावना अखिलेश व्यास ने की, जबकि संचालन सौम्य मेहता ने किया।











































