Home latest बैठक में पंच गौरव के प्राप्त प्रस्तावों पर की गई चर्चा

बैठक में पंच गौरव के प्राप्त प्रस्तावों पर की गई चर्चा

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में पंच गौरव के विस्तृत कार्ययोजना प्रस्ताव हेतु बैठक आयोजित

भीलवाड़ा, (विनोद सेन) राज्य सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम पंच गौरव कार्यक्रम के अंतर्गत जिला कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधू की अध्यक्षता में बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक में संबंधित विभागों से तैयार प्रस्ताव पर चर्चा की गई।
सर्वप्रथम मांडलगढ़ दुर्ग से संबंधित कार्य योजना पर चर्चा की गई जिसमें योजना अंतर्गत दुर्ग पर स्थित सरोवर, द्वार आदि के जीर्णोद्धार संबंधी कार्यों पर चर्चा की गई।

इसी प्रकार जिले में बास्केटबॉल खेल को बढ़ावा देने के लिए प्राप्त प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। इसी प्रकार वन विभाग से अर्जुन प्रजाति , उद्यान विभाग से संतरा एवं उद्योग विभाग से टेक्सटाइल उत्पाद संबंधी प्राप्त प्रस्ताव की चर्चा की गई।

जिला कलेक्टर ने बताया कि प्राप्त प्रस्ताव पर गहनता से समीक्षा कर बजट हेतु राज्य सरकार को भिजवाए जाएंगे राज्य सरकार की स्वीकृति के पश्चात पंच गौरव उत्पाद से संबंधित विकास कार्य शुरू किए जाएंगे।

बैठक में मांडलगढ़ उपखंड अधिकारी मनमोहन शर्मा, जिला आयोजना अधिकारी सोनल राज, जीएम डीआईसी श्री केके मीना सहित पंच गौरव से संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version