बाड़ी में सर्राफा व्यापारी से लूटपाट के आरोपी जीजा-साले सहित तीन गिरफ्तार

0
125
- Advertisement -

 लूटपाट के आरोपी  जीजा-साले सहित तीनों का निकाला जुलूस

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

मुनेश धाकरे की रिपोर्ट
धौलपुर ।  जिले के बाड़ी शहर में 28 अप्रैल की शाम को रेलवे फाटक पर सर्राफा व्यापारी अनिल बंसल पर हुए जानलेवा हमले और लूटपाट के मामले में पुलिस ने चार दिन के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस घटना में शामिल तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिनमें जीजा-साले भी शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटी गई रकम के साथ अधिकांश सोने के गहने बरामद कर लिए हैं। हालांकि, इस घटना का मुख्य आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

पुलिस ने किया मामले का खुलासा
बाड़ी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल कुमार जांगिड़ ने कोतवाली थाने में पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि रेलवे फाटक पर दो बदमाशों ने व्यापारी अनिल बंसल पर फायरिंग कर लूटपाट की थी। इस लूट में नकदी के अलावा लगभग 600 ग्राम सोने के गहने शामिल थे। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने घायल व्यापारी से पूछताछ कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।

पुलिस की टीम की रही प्रमुख भूमिका

धौलपुर के पुलिस अधीक्षक सुमित महरेड़ा के निर्देशानुसार, कंचनपुर, सदर, बसेड़ी और बाड़ी कोतवाली थानों के थाना अधिकारियों और बाड़ी के सीओ महेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम में एसआई, चार एएसआई, डीएसटी टीम प्रभारी प्रेमसिंह सहित लगभग 52 पुलिसकर्मी शामिल थे। टीम ने शहर के सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच की और लगातार प्रयास के बाद सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचनाओं के आधार पर तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।औ

जीजा साला लूट  में शामिल, सबका निकाला जुलूस
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान निधारा गांव के शीशराम गुर्जर पुत्र मुंशी गुर्जर, तकीपुर गांव के उसके जीजा रामनाथ गुर्जर पुत्र श्रीपत गुर्जर और शीशराम के सहयोगी सचिन गुर्जर पुत्र रामअवतार गुर्जर निवासी घेसुआ के रूप में हुई है। पुलिस ने इनसे लूट की अधिकांश राशि और गहने बरामद कर लिए हैं। मामले का मुख्य साजिशकर्ता, निधारा निवासी हंसा उर्फ हंसराम गुर्जर, अभी भी फरार है।
बाजार में निकाला गया बदमाशों का जुलूस:
थाना अधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि तीनों बदमाशों को कोर्ट में पेश कर चार दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने आमजन में विश्वास बनाए रखने के लिए सभी बदमाशों को शहर के मुख्य बाजार से जुलूस के रूप में निकाला। आरोपियों से घटना के संबंध में पूछताछ जारी है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here