बदहवास 20 वर्षीय महिला रोते हुए पहुंची पुलिस थाने

0
35
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

मनजीत सिंह, ब्यूरो चीफ — श्रीगंगानगर

पुलिस ने CHC में करवाया भर्ती

श्रीगंगानगर। में एक 20 वर्षीय विवाहिता बदहवास स्थिति में पुलिस थाने पहुंची और तीन अज्ञात युवकों पर अपहरण का आरोप लगाया। पीड़िता ने बताया कि वह शुगर मिल कॉलोनी स्थित अपने घर से निकली ही थी, तभी अज्ञात युवकों ने उसे कार में डालकर अगवा कर लिया। इसके बाद आरोपी युवक श्रीकरणपुर के पास खेतों में उसे कार से गिराकर फरार हो गए।

पुलिस थाना अधिकारी रामप्रताप वर्मा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला कांस्टेबल और टीम के साथ विवाहिता को श्रीकरणपुर CHC में भर्ती करवाया और परिजनों को सूचना दी।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बताया कि विवाहिता अवसाद ग्रस्त है और वह पहले भी बिना बताए घर से जा चुकी है। पुलिस अब पूरे मामले की आगे जांच कर रही है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here