- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
शहर में गुरुवार को दिन में हुई झमाझम बारिश से मुख्य बाजार में घुटनों तक पानी भर जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा ।गुरुवार को सुबह से धूप खिली हुई थी ।कि दोपहर करीब 2 बजे आकाश में बादलों की घटा चढ़ आई जिससे करीब आधा घंटे झमाझम बारिश हुई ।
बरसात से पानी सड़को पर बह निकला इससे नगरपालिका की नाली नालों की सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई ।शहर के ऊंचाई वाले इलाकों का पानी मुख्य बाजार में होकर घुटनों घुटनों बहने लगा जिससे दुकानदारों सहित आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा ।क्षेत्र के कई गावों में भी बारिश होने की जानकारी प्राप्त हुई है ।
- Advertisement -
















































