लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
श्रीगंगानगर (मनजीत सिंह, ब्यूरो चीफ)
श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर में बार संघ के वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट कुलदीप सिंह और सहायक चुनाव अधिकारी एडवोकेट गौरव बिश्नोई ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए बताया कि निर्धारित समयानुसार नामांकन, नामवापसी, चुनाव चिन्ह आवंटन और मतदान सम्पन्न करवाई जाएगी।
चुनावी कार्यक्रम के अनुसार:
-
नामांकन: 9 दिसंबर शाम 5 बजे तक
-
नामवापसी: 10 दिसंबर अपराह्न 3 बजे तक
-
चुनाव चिन्ह आवंटन: 11 दिसंबर दोपहर 2 बजे तक

-
मतदान: 12 दिसंबर सुबह 10:30 बजे से अपराह्न 3 बजे तक
-
परिणाम घोषणा: 12 दिसंबर शाम 4:30 बजे
बार संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव पदों के लिए दो-दो उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है।
-
अध्यक्ष: एडवोकेट जसकरण गोदारा और एडवोकेट विकास खिचड़
-
उपाध्यक्ष: एडवोकेट सतनाम सिंह बराड़ और एडवोकेट सुरेश कुमार गोयल
-
सचिव: एडवोकेट इंद्राज कुमार सेजू और विनय कुमार गर्ग
नामांकन प्रक्रिया के दौरान सभी प्रत्याशियों के समर्थक और बार संघ सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिससे बार परिसर चुनावी उत्साह से भर गया।








































