Home latest बालीथल शिवमंदिर में भागवत कथा संपन्न

बालीथल शिवमंदिर में भागवत कथा संपन्न

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
क्षेत्र के पंचायत बालीथल में भागवत कथा का आयोजन हुआ जिसमें ग्राम वासियों व कस्बे के सभी महिलाएं ,पुरुष, बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। भागवत कथा के पूर्णाहुति कार्यक्रम के सुबह हवन कुंड में आहुतियां देने का कार्यक्रम करने के बाद सभी ग्राम वासियों द्वारा शोभ यात्रा निकाली गई उसके बाद कार्यक्रम में विधायक राजेंद्र गुर्जर के प्रतिनिधि के रूप में आए महावीर पालीवाल मंडल अध्यक्ष अलीगढ़, घासीलाल जैन ,महावीर गुर्जर, चिरंजीलाल सैनी तहसील अध्यक्ष माली समाज ने कार्यक्रम में मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन के लिए पांच लाख रुपए देने की घोषणा की ।मुख्य अतिथि शिवनारायण सैनी ठेकेदार जयपुर रहे ।भगवान शिव मंदिर के निर्माण के लिए मंदिर परिसर में ग्रेनाइट के लिए लगभग एक लाख पच्चीस हजार रुपए देने की घोषणा की, वही समाज सेवीयो द्वारा मंदिर निर्माण के लिए सहयोग देने की घोषणा की। भेरूलाल सैनी झोपड़ियां 51000, सीताराम सैनी बालिथल 51000 , कैलाश देवी रिटायर्ड अध्यापिका 11000, सरपंच लखपत मीणा 11000 रुपए मंदिर निर्माण के सहयोग देने के लिए घोषणा की ।
भागवत कथा में विशिष्ट अतिथि के रूप में टोंक जिला माली समाज अध्यक्ष कमलेश सिंगोदिया, रमेश बढ़ाया समाज सेवी,रिटायर्ड कर्नल मुकुट जांगिड़, राम अवतार सैनी टोंक मौजूद रहे।
भागवत कथा में आए विशिष्ट अतिथि कमलेश सिंगोदिया ने ग्राम पंचायत बलिथल की राजकीय विद्यालय की छात्रा 12वीं कक्षा में सर्वश्रेष्ठ अंक 96.40% अंक प्राप्त करने पर उसका आगे की पढ़ाई का संपूर्ण खर्चा उठाने की घोषण की ।भागवत कथा में संपूर्ण ग्राम वासियों ने डीजे ,बैंड बाजा के साथ कथावाचक पंडित शास्त्री राहुल पाराशर को घोड़ी पर बिठाकर जुलूस निकल गया। जगह-जगह ग्राम वासियों द्वारा पुष्प वर्षा की गई माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया।भागवत कथा के कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का ग्राम वासियों द्वारा माला, साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। ग्रामीणों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की भागवत कथा के आयोजन के कार्यक्रम में शंकर लाल सैनी,देवकरण गुर्जर, रूपनारायण जांगिड़, सत्यनारायण जांगिड़ , पुरुषोत्तम शर्मा,रामलाल सैनी ,भगवान दास सैनी , सोजीलाल सैनी, महेंद्र सैनी, मोहन योगी, लखपत मीणा, जगदीश सेन, प्रहलाद प्रजापत , नाथू प्रजापत , गोपाल खंगार, कन्हैया खंगार,रामेश्वर सैनी, जगराम मीणा ,प्रहलाद मीणा सहित ग्रामवासी मौजूद थे ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version