लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
भक्ति और अध्यात्म का अद्भुत संगम है यह धाम — राज शेखर चावला
झालावाड़ जिले के प्रसिद्ध कामखेड़ा बालाजी धाम में आज अंतरराष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित वास्तुकार एवं आध्यात्मिक सलाहकार राज शेखर चावला ने दर्शन किए। उन्होंने बालाजी महाराज की पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर राज शेखर चावला ने कहा,
“कामखेड़ा बालाजी धाम एक ऐसी ऊर्जा का केंद्र है, जहाँ भक्ति और अध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। यह स्थान केवल पूजा का नहीं, बल्कि आत्मशांति का भी धाम है।”
मंदिर परिसर में उनके आगमन से श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। मुख्य पुजारी प्रहलाद स्वामी ने उनका पारंपरिक रूप से स्वागत किया और मंदिर की ऐतिहासिक व आध्यात्मिक महत्ता के बारे में अवगत कराया।
राज शेखर चावला ने इस दौरान नवनिर्माणाधीन शनि मंदिर का निरीक्षण किया तथा वास्तु एवं आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
उनके साथ सेवानिवृत्त प्रिंसिपल नंदकिशोर मीणा सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे, जिन्होंने उनका स्वागत किया और उनके विचारों की सराहना की।
