लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
कुम्हेर। कस्बा स्थित सीडीपीओ कार्यालय में डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल एवं समृद्ध भारत अभियान के संयुक्त तत्वावधान में बाल नेत्र रोगियों को निःशुल्क चश्मा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम कुम्हेर के सीडीपीओ महेंद्र अवस्थी एवं सोनू सैनी के सानिध्य में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर कुम्हेर ब्लॉक क्षेत्र के 38 बाल नेत्र रोगियों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। चश्मा प्राप्त कर बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई।
मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म
समृद्ध भारत अभियान के निदेशक सीताराम गुप्ता ने कहा कि “राष्ट्र एवं मानव सेवा ही विश्व का सबसे बड़ा धर्म है। जो मानव सेवा करता है, वही सच्चा देशभक्त एवं समाजसेवी होता है।”
उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा डीग में डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल एवं समृद्ध भारत अभियान के सहयोग से प्राथमिक नेत्र जांच केंद्र संचालित किया जा रहा है, जहां नेत्र रोगियों की नियमित जांच की जाती है।
गंभीर रोगियों का निःशुल्क ऑपरेशन
जांच के दौरान काला पानी, मोतियाबिंद सहित अन्य गंभीर नेत्र रोगों से पीड़ित मरीजों का चयन ऑपरेशन हेतु किया जाता है। चयनित रोगियों के ऑपरेशन वृंदावन एवं नई दिल्ली स्थित डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल में निःशुल्क किए जाते हैं।
600 से अधिक बच्चों की हुई जांच
संस्था के प्रदेश प्रभारी पुनीत गुप्ता ने बताया कि डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल बीएचआरसी वृंदावन के सीनियर एडमिनिस्ट्रेटर चरन मैसी के सानिध्य में कुम्हेर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 600 से अधिक बाल नेत्र रोगियों की आंखों की जांच की गई। इनमें से करीब 38 बच्चों का चयन निःशुल्क चश्मा वितरण के लिए किया गया।
इनका रहा विशेष सहयोग
कार्यक्रम में अनिल गर्ग, सीनियर एडमिनिस्ट्रेटर चरन मैसी, कॉर्डिनेटर श्याम सुंदर जादौन, दृष्टि प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर मनोज, डीग विजन टेक्नीशियन सर्वेश्वरी सैनी, स्वास्थ्य सेवाकर्मी सोनू सैनी एवं विष्णु मित्तल का विशेष सहयोग रहा।
नेत्र रोगियों के सर्वे एवं जांच कार्य में रिंकी सैनी, सोनिया सेन, पिंकी फौजदार, पूजा कुमारी, मोनिका भावड़ा, बैजन्ती सैनी, प्रेमवती, मनफूल सैनी, अमित शर्मा, लक्ष्मी देवी, शीतल कुमारी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।








































