बागेश्वर धाम सरकार 6 को भीलवाड़ा में,1008 कलशों की शोभा यात्रा कल

0
243
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाड़ा। ( विनोद सेन) विश्व आध्यात्मिक गुरु कथा वाचक बागेश्वर सरकार पंडित धीरेंद्र कुमार शास्त्री पहली बार भीलवाड़ा शहर में छे नंबर को आ रहे हैं छोटी हरणी टेकरी के बालाजी के काठिया बाबा के सानन्दं में 6 से 10 नवंबर तक आरसीएम के पास तेरापंथ नगर कुम्बद बिहार विस्तार के यहां कथा स्थल पर श्री हनुमान कथा होगी श्री टेकरी हनुमान जी कथा समिति द्वारा भव्य तयारी की जा रही है।  कथा स्थल का जिला कलेक्टर नमित मेहता जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव नेकथा स्थल का निरीक्षण किया 5 नवंबर को शाम को 4:00 दादी धाम मंदिर से कथा स्थल तक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी।

प्रेस वार्ता में आयोजन समिति के अध्यक्ष गोपाल शर्मा विधायक मांडलगढ़ ने बताया कि कमेटी के सभी सदस्यों के व शहर वासियों के सहयोग से हनुमान कथा का आयोजन किया जा रहा है, जहां पर हजारों की तादात में कथा सुनने के लिए आने वाले भक्तों के लिए कोई परेशानी ना आए इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई है।  बाहर से आने वाले व्यक्तियों के लिए खाने पीने रहने की व्यवस्था भी निशुल्क की गई है।  इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल  शर्मा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ,पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद  कटारिया, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ,डॉ प्रेमचंद बैरवा, सांसद चित्तौड़गढ़ सीपी जोशी, को भी आमंत्रित किया गया है।

आयोजन समिति के त्रिलोकचंद छाबड़ा, प्रकाश छाबड़ा, महावीर सिंह चौधरी, कैलाश कोठारी ,उमराव संचेती ,संपत राव चपलोत ,श्याम सुंदर नौलखा, राकेश दरक कमेटी के सदस्य आयोजन को सफल बनाने में लगे हुए हैं। इसके लिए  पौने दो लाख वर्ग फिट में जर्मन डोम तैयार किया जा रहा है। लोगों को कथा सही से सुनाई दे और स्क्रीन पर साफ दिखे इसके लिए  40 एलईडी लगाई जा रही है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here