लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
यहां भारतीय जनता पार्टी शहर मण्डल द्वारा भारत रत्न बाबा साहेब अम्बेडकर की जयंती मनाई । भाजपा मण्डल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सदर बाजार उनियारा स्थित पार्टी कार्यालय पर बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा बाबा साहेब के जीवनी पर जिला उपाध्यक्ष बाबू लाल कसलीवाल ने प्रकास डाला ।उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर भारतीय समाज के एक महान नेता, समाज सुधारक तथा भारतीय संविधान के शिल्पकार थे। उनका जीवन , शिक्षा के प्रति समर्पण और समाज में समानता की स्थापना के लिए था।
मंडल अध्यक्ष ममता साहू ने भी अपने विचार रखे।इस अवसर पर बाबा साहब के चित्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की ।कार्यक्रम में भाजपा मंडल पूर्व अध्यक्ष चंद्रप्रकाश जेन, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता बड़ाया, कृष्णा गगरानी, सुरेश कुमावत, ईश्वर शर्मा, एसी मोर्चा अध्यक्ष नंद लाल महावर ,लोकेश सुवालका, जगदीश साहू, कान्ता गगरानी, शिवरत्न कुशवाहा, सत्यनारायण गुप्ता , जुबेर पठान, रोबिन सिंह, राम सिंह चौधरी, नारायण सिंह गूजर सहित भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे ।