बाबा रामदेव के दर्शनों के लिए 30 पैदल यात्रियों का जत्था रवाना

0
92
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

रियाँबड़ी (नागौर) — रियाँबड़ी उपखंड के ग्राम जसनगर स्थित मालियों की ढाणी से लोक देवता बाबा रामदेव के दर्शनों के लिए 30 श्रद्धालुओं का पैदल जत्था रवाना हुआ। डीजे की धुन पर धार्मिक भजनों के साथ नाचते-गाते इन पैदल यात्रियों का ग्रामीणों ने जगह-जगह माला पहनाकर और पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।

जसनगर कस्बा “जय बाबा की” जयकारों से गूंज उठा और पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। यह जत्था लगभग 300 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर रुणेचा स्थित बाबा रामदेव मंदिर पहुंचेगा, जहां श्रद्धालु दर्शन कर अपने घर-परिवार और देश में खुशहाली की कामना करेंगे।

इस धार्मिक यात्रा में ग्रामीणों का उत्साह और आस्था देखने लायक रही। डीजे की लय, भजन-संगीत और जयकारों के बीच निकले इस जत्थे ने क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार कर दिया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here