Home latest आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ के  द्विवार्षिक चुनाव में, जयपुर में घनश्याम मीणा...

आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ के  द्विवार्षिक चुनाव में, जयपुर में घनश्याम मीणा विजयी

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर। राजस्थान आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ के संयुक्त महासचिव गोविन्द नाटाणी ने बताया कि राजस्थान आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ के द्वितीय चरण के द्विवार्षिक चुनाव प्रक्रिया में  वृत्त-प्रथम, सांगानेर, जयपुर में चुनाव पर्यवेक्षक रमेश चन्द शर्मा, भगवती प्रसाद के नेतृत्व में आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ के शाखा अध्यक्ष के चुनाव सम्पन्न कराये गये। चुनाव पर्यवेक्षक रमेश चन्द शर्मा, भगवती प्रसाद ने बताया कि घनश्याम मीणा को सर्वाधिक मत प्राप्त होने पर विजयी घोषित किया गया।
राजस्थान आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ के वृत्त-प्रथम, सांगानेर, जयपुर में घनश्याम मीणा को अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित किये जाने पर उप आवासन आयुक्त, संजय शर्मा द्वारा शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर मोहन सिंह, सुभाष यादव, रामदयाल गुर्जर, दारासिंह, हिमांशु माथुर सहित संगठन के पदाधिकारी एवं अन्य शाखाओं के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version