अवैध कब्जों पर प्रशासन की कार्रवाई, बेशकीमती जमीन करवाई मुक्त

0
22
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

प्रतापगढ़। शहर में सरकारी जमीनों पर हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए अरनोद रोड स्थित नगर परिषद की बेशकीमती जमीन को मुक्त करवाया। प्रशासन और नगर परिषद की टीम ने पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माणों को जेसीबी की मदद से ध्वस्त किया।

जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ शहर में सड़क किनारे स्थित सरकारी जमीनों पर कई लोगों ने कब्जा कर निर्माण कर लिया था। इस पर प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू की और नगर परिषद की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान नगर परिषद के कर्मचारी और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे।

शहर में लंबे समय से जमीनों पर अवैध कब्जों की शिकायतें मिल रही थीं। बताया जा रहा है कि कुछ भू-व्यवसायियों के नाम भी इन कब्जों में सामने आ रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जमीन माफियाओं के कारण शहर में प्लॉट की कीमतें काफी बढ़ गई हैं। कई जगहों पर डीएलसी दर से दोगुनी-तिगुनी कीमत पर प्लॉट बेचे जा रहे हैं, जिससे आम और मध्यम वर्ग के लिए जमीन खरीदना मुश्किल होता जा रहा है।

प्रशासन की इस कार्रवाई की शहर में सराहना की जा रही है और लोगों ने उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों के खिलाफ इसी तरह सख्त कदम उठाए जाएंगे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here