Home latest अवैध बजरी खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, JCB और ट्रैक्टर जब्त

अवैध बजरी खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, JCB और ट्रैक्टर जब्त

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

राजसमंद: कांकरोली थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने राज्यावास नवलपुरा बनास नदी पर अवैध बजरी खनन करने वालों के खिलाफ बीती रात कार्रवाई की। इस दौरान एक जेसीबी मशीन (बिना नंबर) और दो ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की गई, जिनमें से एक ट्रॉली बजरी से भरी हुई थी और दूसरी खाली थी।

कांकरोली थानाधिकारी हंसाराम सिरवी ने बताया कि रात्रि के समय अवैध खनन करते हुए वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अवैध खनन में प्रयुक्त वाहनों को जब्त कर कांकरोली थाने लाया। इसके साथ ही अवैध खनन के संबंध में मामला दर्ज कर माइनिंग विभाग, राजसमंद को सूचित किया गया।

थानाधिकारी ने बताया कि वाहन मालिक और चालक की पहचान एवं तलाश की जा रही है, ताकि कानूनी कार्रवाई की जा सके।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version