अवैध बजरी खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई 

0
137
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

गोमती नदी में खनन कर रहे तीन ट्रैक्टरों को किया जप्त,

माईनिंग की टीम अचानक पहुंचने से मचा हड़कंप,

तीनों ट्रैक्टरों को फिलहाल थाने पर खड़ा करवाया,

केलवा थाना क्षेत्र के बामन टुकड़ा पंचायत का मामला,

गौतम शर्मा

राजसमंद। में वर्षों से हो रहे अवैध बजरी खनन को लेकर अब खनन विभाग एक्शन मोड पर आ गया है। आज सुबह खनन विभाग की टीम ने केलवा थाना क्षेत्र के बामन टुकड़ा पंचायत में दबिश दी। गोमती नदी के पेंटे में अवैध रूप से बजरी खनन कर रहे तीन ट्रैक्टरों को भी जप्त किया गया है। खनन विभाग की टीम को देखकर बजरी खनन कर रहे माफिया वहां से फरार हो गए। खनन विभाग की टीम ने तीनों ट्रैक्टरों को जप्त कर केलवा थाने पर खड़ा करवाया है। फिलहाल मौके पर कार्रवाई जारी है तीनों ट्रैक्टरों को लेकर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here