Home crime अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

रियांबड़ी (नागौर): नागौर जिले के रियांबड़ी क्षेत्र में थाना थांवला पुलिस ने अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ 27 सितंबर 2025 को दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए शानदार सफलता हासिल की।

पुलिस ने इस दौरान कुल 5 डंपर, 3 ट्रैक्टर (खाली ट्रॉली सहित), 5 बजरी से भरी ट्रॉली और एक मिनी लोडर फार्मटेक ट्रैक्टर जब्त किए। इन अवैध वाहनों और बजरी की कीमत लगभग 2.50 करोड़ रुपये आंकी गई है।

इस कार्रवाई में श्रवणसिंह, जलाल खां और शिवराज को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम ने ग्राम कोड और सरहद आलनियावास से अवैध खनन करते हुए वाहनों को जब्त किया।

थाना थांवला पुलिस की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिली और अवैध खनन के खिलाफ सख्त संदेश भी गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version