सरपंच गंभीर -घायल को महात्मा गांधी अस्पताल में कराया भर्ती
-आबादी भूमि से अतिक्रमण हटाने को लेकर हमला
-पुलिस ने कुछ लोगों को किया डिटेन,
-पुलिस कर रही मामले की जांच,
-पूर्व विधायक वेदप्रकाश सोलंकी, प्रधान सहित अन्य जनप्रतिनिधियों नें थाने पर दिया धरना
-थाना प्रभारी पर एफआईआर दर्ज नहीं करने और भाषा व्यवहार पर जताई नाराजगी,
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
सत्यनारायण चांंदा
चाकसू : यहां बुधवार को क्षेत्र के अकोडिया ग्राम पंचायत के सरपंच अर्जुनलाल मीणा पर बुधवार कों कुछ लोगों ने हमला कर दिया था और वहीं इस जानलेवा हमले में किसी कुल्हाड़ी जैसी धारदार हथियार से उन पर वार करने से सरपंच के सिर व पैरों सहित शरीर में गंभीर चोटे आई है। वहीं गंभीर लहुलुहान स्थिति में सरपंच अर्जुनलाल मीणा कों महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जहां फिलहाल उनकी स्थित चिंताजनक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार आकोड़िया ग्राम पंचायत के भदड़वास गांव में आबादी भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कों लेकर यह घटना कारित हुई और वही पुलिस की माने तो प्रशासन द्वारा मौक़े पर जाप्ता मांगा गया था लेकिन प्रशासनिक जाप्ते के पहुंचने से पहले ही मौक़े सरपंच व कुछ लोगों में कोई कहासुनी हो गई। जिसपर अचानक उन पर हमला बोल दिया गया। जिसमें सरपंच अर्जुनलाल मीणा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल उपचार जारी है। थाना प्रभारी की माने तो मामले में कुछ लोगों कों मौक़े से डिटेन भी किया गया हैं।
इधर, पीड़ित सरपंच पक्ष की ओर से ग्राम विकास अधिकारी नें थाने में हमलावरों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट सौंपी गई हैं।
पूर्व विधायक वेदप्रकाश सोलंकी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों नें थाने पर धरना- प्रदर्शन किया :
घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक वेदप्रकाश सोलंकी व सरपंच के समर्थक शिवदासपुरा थाने पर पहुंचे हैं। घटना कों लेकर आक्रोश जाहिर किया, धरना प्रदर्शन कर शीघ्र हमालावरो की गिरफ्तारी कार्रवाई की मांग की गई। शिवदासपुरा थानाप्रभारी पर घटना कों लेकर जनप्रतिनिधियों द्वारा कार्रवाई की मांग पर एफआईआर दर्ज नहीं करने और संतोषप्रद जवाब नहीं देने एवं भाषा व्यवहार का आरोप लगाया। इस दौरान चाकसू प्रधान प्रतिनिधि बद्रीनारायण चौधरी व कोटखावादा प्रधान प्रहलाद मीणा समेत 1 दर्जन अधिक सरपंच जनप्रतिनिधि धरने पर बैठ गये, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग व थाना प्रभारी की भाषा व्यवहार कार्यशेली पर नाराज की जताई। युवा नेता लोकेश मीणा समेत अन्य कई ग्रामीण लोग और भी साथ में मौजूद रहे हैं ।








































