अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का विरोध, नाराज व्यापारी पहुंचे नगर निगम कार्यालय

0
24
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

भरतपुर। भरतपुर में नगर निगम भरतपुर द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान का व्यापारियों ने विरोध किया। कार्रवाई के दौरान कन्नी गुर्जर चौराहा से गोलपुरा तक बाजार में दुकानों के सामने रखा सामान नगर निगम टीम ने जब्त कर लिया।

इस कार्रवाई से नाराज व्यापारियों ने नगर निगम प्रशासन के प्रति अपनी नाराजगी जताई। इस दौरान नगर निगम कर्मचारियों और व्यापारियों के बीच नोंकझोंक भी हो गई। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि नगर निगम कर्मचारियों ने उनके साथ गाली-गलौज की।

घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया और बड़ी संख्या में नगर निगम कार्यालय पहुंच गए। वहां उन्होंने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जताई।

मामले को शांत करने के लिए नगर निगम आयुक्त ने व्यापारियों को सोमवार को बातचीत के लिए समय दिया है, ताकि समस्या का समाधान निकाला जा सके।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here