हाउसिंग बोर्ड निवासी देबली गमेती के परिजनों की लापरवाही आई सामने,
गर्भवती महिला अकेली ही जा रही थी हॉस्पिटल
महिला ने आलोक स्कूल के पीछे बीच रास्ते में लड़के को जन्म दिया,
मौके पर सुमन ने प्रसव कराने में की मदद,
मौके पर मंडरा रहे आवारा कुत्तों को भी खदेड़ा,
108 एमबुलेंस को बुलाया और आरके अस्पताल ले जाया गया।
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
राजसमंद से गौतम शर्मा की रिपोर्ट
राजसमंद में एक गर्भवती महिला की अस्पताल जाते समय बीच रास्ते में डिलीवरी होने का मामला सामने आया है। हाउसिंग बोर्ड निवासी देवली गमेती परिजनों की लापरवाही के चलते अकेले ही अस्पताल जा रही थी। तभी आलोक स्कूल के पीछे रास्ते में ही महिला ने एक लड़के को जन्म दिया। मौके पर मौजूद सुमन पालीवाल और ईश्वर सिंह ने तत्परता दिखाते हुए महिला की मदद की। सुमन ने प्रसव प्रक्रिया में सहयोग किया और आसपास मंडरा रहे आवारा कुत्तों को भी भगाया। वहीं, 108 एंबुलेंस के पायलट ललित कुमार अहारी ने मौके पर पहुंचकर महिला और नवजात को आरके अस्पताल पहुंचाया। यह घटना परिजनों की लापरवाही को उजागर करती है, लेकिन नागरिकों की जागरूकता और संवेदनशीलता से बड़ा संकट टल गया। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।














































