अष्टानिका पर्व मनाया

0
158
- Advertisement -

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र के सुखोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र सुथड़ा मे अष्टानिका पर्व बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। अष्टानी का महापर्व जैन धर्म में सबसे पवित्र पर्व माना गया है। इस पर्व में पूजा और आराधना से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। इस पर्व के तहत 8 दिन तक विशेष रूप से नंदीश्वर दीप की पूजा की जाती है। यह पर्व त्याग का होता है।

हर श्रावक को किसी न किसी वस्तु का त्याग अवश्य करना चाहिए। भक्तामर संयोजक हुकमचंद सह.संयोजक ने बताया कि शाम साढ़े 7बजे भक्तमन अनुष्ठान किया गया। कार्यक्रम शास्त्री हिमांशु जैन पुजारी राजेश जैन श्रेयांश जैन द्वारा सानंद संपन्न कराया गया प्रबंध समिति द्वारा मंत्री बसंत जैन सह कोषाध्यक्ष मनोज जैन नाथू जैन चेतन जैन श्रेष्ठी परिवार का माला दुपट्टा और साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here