Home latest अशोक गहलोत के जन्मदिन पर हुए सेवा कार्य एवं रक्तदान शिविर

अशोक गहलोत के जन्मदिन पर हुए सेवा कार्य एवं रक्तदान शिविर

0

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन पर प्रदेश पर मैं अनेक सेवा कार्य हुए। राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा जयपुर शहर इकाई के अध्यक्ष सीताराम सैनी की ओर से दादी के फाटक एक मैरिज गार्डन में रक्तदान शिविर में दानदाताओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया,जिसमें 71 यूनिट एकत्रित हुआ।

महासभा के महामंत्री संगठन भवानी शंकर माली ने बताया कि गहलोत के जन्मदिन पर ब्लड डोनेशन कैंप के अलावा महासभा की आमेर इकाई की ओर से पशुओं के लिए पानी की टंकिया लगाई गई। सांगानेर तहसील अध्यक्ष हनुमान लाड़का की ओर से पार्कों में पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए, राकेश माली द्वारा सोडाला में फल वितरित किए।

माली ने बताया कि राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा की ओर से प्रदेश के सभी जिलों में 75 जगहों पर ब्लड डोनेशन व सेवा कार्य किए गए।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version