लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
डग, झालावाड़। जिले के डग नगर में गुरू-चेले की समाधि के पास हरे-भरे विशालकाय पेड़ों की अंधाधुंध कटाई जारी है। स्थानीय लोगों की शिकायत है कि संबंधित विभाग इस ओर गंभीर ध्यान नहीं दे रहा है और केवल कुछ लालच के कारण पर्यावरण एवं प्रकृति के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
स्थानीय वन्य क्षेत्र और समाधि स्थल पर फैले जंगलों में पशु-पक्षियों का प्राकृतिक वास है। दर्जनों पेड़ों की कटाई से न केवल हरियाली और पर्यावरण को नुकसान पहुंचा है, बल्कि स्थानीय जीव-जंतु भी प्रभावित हुए हैं।
स्थानीय एंकर का कहना है कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए “पेड़ लगाओ” जैसे जन-जागरूकता अभियान चला रही हैं, लेकिन कुछ असामाजिक तत्व इसके विपरीत कार्य कर प्रकृति और धरोहरों को खतरे में डाल रहे हैं।
स्थानीय निवासियों ने संबंधित विभाग से अपील की है कि वह इस अंधाधुंध कटाई पर तुरंत रोक लगाए और भविष्य में ऐसे प्रयासों को रोके ताकि पर्यावरण, प्राचीन धरोहर और वन्य जीवन संरक्षित रह सके।



















































