लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सिरोही। राजस्थान के सिरोही जिले से बड़ी खबर सामने आई है। कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक परिवार सहित दो दिवसीय दौरे पर माउंट आबू पहुंचे हैं।
राज्यपाल के आगमन पर ब्रह्माकुमारीज के शांतिवन (आबू रोड) में पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान एसडीएम अंशुप्रिया, एसपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ और बीके मृत्युंजय भी मौजूद रहे।
दौरे के दौरान राज्यपाल ने ब्रह्माकुमारीज की प्रमुख मोहिनी दीदी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान वर्तमान परिस्थितियों में अध्यात्म के माध्यम से जीवन को संतुलित करने के विषय पर चर्चा की गई।
अपने प्रवास के दौरान राज्यपाल ज्ञान सरोवर में आयोजित सुरक्षा अधिकारियों के सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। उनका रात्रि विश्राम भी यहीं प्रस्तावित है।
राज्यपाल के आगमन को लेकर पूरे माउंट आबू क्षेत्र में प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क नजर आईं।